पंकज कुमार जहानाबाद
जहानाबाद में सर्पदंश से एक महिला की मौत होने की सूचना के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम के लिए शव कोसदर अस्पताल जहानाबाद महिला के शव को ले आए ।इस घटना के बाद परिजनों का हाल बेहाल है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जहानाबाद जिले के कल्पा ओपी के औदान चक गांव के रहने वाले राधा देवी नामक महिला को सांप ने डस लिया। इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में झाड़-फूंक के लिए ले गए। जहां महिला ने दम तोड़ दी। घटना के संबंध में महिला के पति का कहना है कि जब रात्रि में सोने के बाद अहले सुबह राधा देवी अपने बिछावन को हटा रही थी तो इसी समय सर्प ने उसे डस लिया ।इसके बाद वह रोने चिल्लाने लगी। आनन-फानन में परिजन एवं गांव वालों ने झाड़-फूंक के लिए महिला को ले गए। जहां झाड़-फूंक के दौरान ही महिला ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने शव को सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए ले आए हैं।
बाइट मृतका के पति




