भागलपुर – नगर निगम की लापरवाही से पर्व-त्यौहार में भी शहर की स्थिति नारकीय !

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

भागलपुर,यह बॉसी रोड का दशा है। पहले दुर्गा पूजा फिर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म उत्सव 9 अक्टूबर को होने जा रहा है, मगर नगर निगम का नींद नहीं टूटा। दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान सड़क पर पानी जाम के कारण मूर्ति कटघर चौक पर रुक गई थी। प्रशासन के सूझबूझ से मूर्ति को आगे बढ़ाया गया। फिर वही दशा हजरत मोहम्मद साहब के जुलूस में होगा मगर नगर निगम का नींद नहीं टूटा। वार्ड 41 में मात्र तीन झाड़ू वाली और तीन ठेला वाला लेबर है, पहले 17 लेबर हुआ करता था नगर नगर निगम को इसका ध्यान ही नहीं है। 9 जोनल प्रभारी, 9 स्वास्थ्य प्रभारी, वहीं नगर आयुक्त पुराना लेबर बदल कर पूरे वार्ड को चौपट कर दिया। सबसे सुंदर वार्ड 41 था मगर सबसे नरक वार्ड नगर निगम वार्ड 41 को ही बना दिया। पार्षद का पावर चल ही नहीं रहा है पार्षद महोदय या तो कई बार बोर्ड के बैठक में भी गुरहट्टा चौक से रेडियो स्टेशन तक नाला के बारे में सफाई के बारे में दिया था मगर आज तक सफाई हो ही नहीं सका है। मेन नाला हथियानाला पुराना नाला मिट्टी से भरा हुआ है, नाला का पता ही नहीं चलता है पूरा पानी मेन रोड पर बह रहा है। दीपावली छठ अभी बाकी है दीपावली और छठ में और दशा खराब हो जाएगा । इस पर नगर निगम को जल्द से जल्द ध्यान देना होगा नहीं तो हम लोग उग्र आंदोलन करेंगे।

Join us on:

Leave a Comment