कैमूर – छत से गिरी दो महिला, हालत गंभीर, रेफर!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

छत की सीलिंग टूट कर गिरने से दो घायल, एक रेफर

जिले के भभुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत भभुआ शहर में छत की सीलिंग टूटकर गिरने से उसमें दब कर दो महिला घायल हो गयी। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी और छत की सीलिंग टूटने से घायल हुई दोनों महिला को इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों महिला में से एक महिला की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। घायल हुई महिलाओं में भभुआ शहर के चकबंदी रोड निवासी राम गुरुज प्रजापति की पत्नी मनीषा कुमारी व मनोज प्रजापति की पत्नी कुंती देवी बतायी जाती है। बता दें कि शनिवार की सुबह दोनों महिला अपने घर में थी कि इसी दौरान छत का सीलिंग टूटकर गिर गया। घटना के दौरान दोनों महिला छत के नीचे ही थी। जिसके कारण दोनों महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना के बाद दोनों महिलाओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से एक महिला को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।

Join us on:

Leave a Comment