भाजपा पर आरक्षण खत्म करने की साजिश का आरोप के खिलाफ माले का प्रतिरोध मार्च!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

आरक्षण खत्म करने के भाजपाई षड्यंत्र के खिलाफ माले का प्रतिरोध मार्च। नगर निकाय चुनाव में अतिपिछड़ों के आरक्षण खत्म करने के भाजपाई षड्यंत्र के खिलाफ भाकपा - माले के आह्वान पर आहूत राज्यव्यापी विरोध कार्यक्रम के तहत जहानाबाद में माले जिला कार्यालय से एक जुलूस निकालकर अरवल मोड़ पर सभा की गई। विरोध मार्च का नेतृत्व भाकपा माले के जिला सचिव कामरेड श्रीनिवास शर्मा, घोसी विधायक कामरेड रामबली सिंह यादव, किसान महासभा के राज्य सचिव कामरेड रामाधार सिंह, हुलासगंज प्रखंड सचिव कामरेड प्रभात कुमार, जिला कमिटी सदस्य कामरेड दिलीप बिंद, मोदनगंज प्रखंड सचिव कामरेड वितन मांझी, खेग्रामस जिला सचिव कामरेड प्रदीप कुमार, किसान नेता कामरेड जगदीश पासवान, काको प्रखंड सचिव कामरेड विनोद कुमार भारती, किसान नेता कामरेड शौखिन यादव, मखदुमपुर प्रखंड सचिव कामरेड सत्येंद्र रविदास, महिला नेत्री कामरेड मुन्ना देवी, जहानाबाद प्रखंड सचिव कामरेड हसनैन अंसारी, माले जिला कार्यालय सचिव कामरेड श्याम पाण्डेय, उद्रेश पासवान, रतनी प्रखंड सचिव कामरेड लालन किशोर आजाद, करीमन दास, महिला नेत्री कामरेड महेंद्री देवी, युवा नेता वेंकटेश शर्मा, महिला नेत्री कामरेड कंचन देवी, इंद्रेश पासवान, कामरेड अवधेश पंडित आदि शामिल थे। अरवल मोड पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि हाई कोर्ट का फैसला बहुत ही निराशाजनक व दुर्भाग्यपूर्ण है। भाजपाइयों के आरक्षण विरोधी साजिशों का शिकार हुआ है। नामांकन के बाद चुनाव को हाई कोर्ट के फैसले के तहत चुनाव आयोग द्वारा रद्द करने से स्थानीय स्तर पर लोकतांत्रिक प्रणाली पूरी तरह प्रभावित हुआ है तथा बड़े पैमाने पर आर्थिक नुकसान भी हुआ है। 2007 से आरक्षण के तहत चुनाव हो रहा है। 2007,2012, 2017 में लगातार नगर विकास मंत्रालय भाजपा के पास ही रहा है।2010 में सुप्रीम कोर्ट के फैसला आया तब भाजपा ने आयोग गठित क्यों नहीं किया ? इस बार भी निकाय चुनाव की प्रक्रिया भाजपा- जदयू सरकार में ही शुरू हुई है । दरअसल सत्ता से बेदखल होने पर भाजपा बौखला गई है। संघ भाजपा की आरक्षण विरोधी हरकत पुराना है। संघ परिवार और भाजपाईयों का अति पिछड़ों, दलितों,आदिवासियों के आरक्षण को खत्म करने का हमेशा से षड्यंत्र करते रहे हैं। इनका अति पिछड़ा प्रेम का ढोंग अब पूरी तरह बेनकाब हो गया है।भाजपाई चिल्ल- पों ठीक वैसे ही है जैसे चोर बोले जोर से। नेताओं ने जहानाबाद के जनमानस से अपील किया कि गांवों, मुहल्लों में देश बेचू भाजपा के आरक्षण विरोधी हरकतों का भंडाफोड़ करें। दलितों,पिछड़ों को पंचायतों तथा शिक्षा,नौकरियों आदि में मिलने वाला आरक्षण पर भी भाजपा की बुरी नजर पड़ी हुई है। भाजपा,संघ परिवार के लोकतंत्र विरोधी, जनविरोधी रवैया के खिलाफ आजादी, दलितों, आदिवासियों, महिलाओं के अधिकारों, आरक्षण,, लोकतंत्र की रक्षा के लिए आंदोलन तेज करना समय की मांग है।

Join us on:

Leave a Comment