शशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट :-
लखीसराय।कबैया थाना क्षेत्र मे चोरो ने बंद घर मे चोरी की भीषण वारदात को अंजाम दिया है।शहर के बीचोबीच हुए इस भीषण चोरी की वारदात के बाद लोग दहशत मे है।चोरी की घटना ने एक बार फिर कबैया पुलिस को बड़ी चुनौती दी है।सूचना मिलते हीं मौके पर एएसपी सैयद इमरान मसूद,कबैया थानाध्यक्ष वैभव कुमार मौके पर पहुंचकर छानबीन मे जूटे है।वहीं गृहस्वामी घटना के बाद सहमे हुए है।
बताया जाता है कि व्यवसायी रामरतन कानोडिया दूर्गा पूजा मनाने के लिए अपने ससुराल गए थे।आज सुबह वापस लौटे तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टुटा हुआ था।जिसके बाद इसकी सूचना कबैया पुलिस को दिया।पुलिस ने घर का मुख्य गेट खोलकर जब अंदर प्रवेश तो देखा कि सारे कमरे का ताला टुटा हुआ है।घर से तीन लाख पचास हजार नगद,एक लैपटॉप, लाखो का आभूषण की चोरी कर ली गई है।वहीं गृहस्वामी का आरोप है,पुलिस इस ईलाके मे गश्ती नही करती है,जिस कारण इस की घटना घटी है।मौके पर पहुंचे एएसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि गृहस्वामी तीन दिनो से बाहर थे।चोरो ने बगल वाले सटे मकान से चोरी की घटना का अंजाम दिया है।पुलिस सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है।जल्द घटना मे शामिल लोगो को गिरफ्तार किया जाएगा।
बाइट – सैयद इमरान मसूद,एएसपी, लखीसराय।




