रुपेश कुमार की रिपोर्ट :-
औरंगाबाद में फर्जीवाड़ा कर एक मज़दूर दंपत्ति से उसकी जमीन तथा मकान की रजिस्ट्री करा लेने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।मामला बारूण थाना क्षेत्र के खेमदा चौक से जुड़ा है।अब इंसाफ के लिये यह दंपत्ति थाना-पुलिस का चक्कर काट रहा है मगर पुलिस की तरफ से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।पीड़ित परिवार ने बताया कि नेयाज अहमद नाम के सासाराम के एक झोलाछाप चिकित्सक को उसने अपनी 10 फ़ीट ज़मीन बेची थी मगर बाद में उस चिकित्सक ने फर्जीवाड़ा कर उसके पूरे मकान तथा ज़मीन पर अपना दावा ठोंक दिया।इसकी लिखित सूचना उसने बारूण थाने को भी दी लेकिन पुलिस भी उसकी कोई मदद नहीं कर रहा है।
बाइट- ज़ैनुल अंसारी,पीड़ित




