बॉलीवुड एक्टर अमिय कश्यप बने सहज समाज संस्था के ब्रांड एंबेसडर।

SHARE:

रवि शंकर शर्मा की रिपोर्ट!


पटना जिले के मोकामा क्षेत्र की चर्चित सामाजिक संस्था “सहज समाज फाउंडेशन” ने बॉलीवुड एक्टर एवं हिंदी, भोजपुरी एवं मैथिली फिल्मों के मशहूर अभिनेता अमिय कश्यप को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया।शुक्रवार को संस्था के पदाधिकारी चितरंजन सिंह ने एक्टर अमिय कश्यप को मनोनयन पत्र समर्पित करते हुए उक्त आशय की घोषणा की।चितरंजन सिंह ने कहा कि संस्था न सिर्फ मोकामा बल्कि सूबे बिहार में भी सामाजिक विकास हेतु संकल्पित है।उन्होंने कहा कि संस्था राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर शीघ्र ही मोकामा में एक भव्य पुस्तकालय की भी स्थापना करने जा रही है।उन्होंने कहा कि अमिय कश्यप ने भारतीय सिनेमा उद्योग में अपने शानदार अभिनय के बदौलत समाज को गौरवान्वित किया और उनके ब्रांड एंबेसडर बनने से सहज समाज फाउंडेशन के विकास को पंख लगेंगें और विकास की गति बढ़ेगी।विभिन्न भाषाओं के दो दर्जन से ज़्यादा फिल्मों में मुख्य भूमिका निभा चुके बॉलीवुड एक्टर अमिय कश्यप ने संस्था के पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट किया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें