शशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट :-
सुनसान अंधेरे रास्ते में 7 वर्षीय बच्ची के साथ मनचले ने किया दुष्कर्म का प्रयास। असफल होने पर बेरहमी से कर दी बच्ची की पिटाई ।
– लखीसराय । वीरूपुर थाना क्षेत्र के निजाय गिरधरपुर पथ में शाम को एक सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी का प्रयास का मामला सामने आया है । बताया जाता है की एक युवक के द्वारा अंधेरे सुनसान रास्ते में 7 वर्ष के बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया है । जिसमे असफल होने पर बच्ची के साथ यूवक के द्वारा मारपीट भी किया है। बच्ची अपने माँ को निजाय स्थित दुकान में खाना पहुंचाने जा रही थी। उसकी मां दुर्गा पूजा के मौके पर मेले में दुकान खोली है। अंधेरे में बच्ची को अकेले देख कर एक मनचले युवक ने उसके साथ जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म करने का प्रयास किया लेकिन बच्ची काफी चीखने चिलाने लगी । बच्ची के शोर शराबे से परेशान युवक अपने नापाक मंसूबे में असफल होता देख बेरहमी से बच्ची की पिटाई कर दी । जिसके बाद बच्ची वहां से किसी तरह भाग कर पूरी घटना क्रम अपने मां को बताई । घटना के बाद परिजन बच्ची के साथ मामला की जानकारी देने थाना पहुंचे है । हालांकि स्थानीय की माने तो मनचले युवक की युवक की पहचान हो गयी है।




