नालन्दा:- माँ काली का रूप धारण कर पंडाल में झूमती दिखी महिला, वीडियो वायरल।

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

नालंदा में विजयदशमी के मौके पर एक अजीबोगरीब दृश्य देखने को मिला। शहर के नाला रोड स्थित मां काली की प्रतिमा के आगे एक महिला पहुँची और काली का रूप धारण कर झूमने लगी। वहाँ मौजूद लोगों ने इस दृश्य का वीडियो बना लिया और शोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
महिला काफी देर तक मां काली की प्रतिमा के आगे झूमती रही। इस दौरान कमिटी के लोग महिला को माँ काली का रूप मान उससे मिन्नते करते दिखे। कमिटी के लोगों ने महिला से कहा कि यहाँ पर मंदिर का निर्माण कराया जाएगा उसमें कोई व्यवधान उत्तपन्न न हो हमलोगों को आशीर्वाद दीजिए
फिलहाल महिला कौन थी और कहाँ से आई थी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। काफी देर तक माँ काली की प्रतिमा के आगे झूमने के बाद अचानक भीड़ में महिला गुम हो गई। इस दृश्य के बाद वहाँ मौजूद लोग जितनी मुँह उतनी बातें कर रहें थें।

बाइट।रौद्र रूप धारण करने वाली महिला

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment