जोड़-तोड़ से लेकर खेला होवे तक, प्रखंड व्यापार मंडल चुनाव!

SHARE:

सियासत दादा ठाकुर की कलम से!

जोड़-तोड़ से लेकर खेला होवे तक, बांका रजौन प्रखंड व्यापार मंडल चुनाव!

(हम तो बोलेंगे हुजूर)

सरकार बदला सियासत बदला लाजमी है आलाकमान के आदेशों का पालन होगा और यही कुछ सिलसिला बांका जिला के रजौन प्रखंड में व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनावों का असर दिखने लगा है। तो दावेदारों की टीम नित्य नए मैदान में प्रवेश कर रहे हैं। लेकिन सियासत की पिच पर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। इधर प्रखंड के वयोवृद्ध राजनीतिक विश्लेषक बताते हैं कि दरअसल व्यापार मंडल का पूरा चुनाव पैक्स अध्यक्ष के भरोसे लड़ा जाता है। यहां अब जरा मामले को समझें कुल 18 पंचायत हैं और 18 पैक्स अध्यक्ष जिसे प्रत्याशी अपने पाले में करने के लिए लगातार दंडवत दे रहे हैं। 2 अन्य समिति भी वोट डालेंगे इसके अलावा सरकारी आंकड़े पर गौर करें तो कुल 18 पंचायतों में कूलर 1378 मतदाता थे जिसमें 600 की मृत्यु हो चुकी है। ऐसे में 778 वोटों की गिनती कुल निकल कर आता है। जो अट्ठारह पंचायत में है। और यही कारण है कि अभी आपको सभी पैक्स अध्यक्ष अपने पंचायतों में मिल जाएंगे। लाजमी है व्यापार मंडल जो जितना मजबूत होगा अपनी उतनी पकड़ बढ़ेगी और कमाई का जरिया एक नया निकलेगा। विश्लेषक यह भी बताते हैं कि दरअसल यह पैक्स अध्यक्ष और व्यापार मंडल का ही खेला है। कल तक साहब आम प्रतिनिधि थे आज साहब की माननीय में गिनती हो रही है। इस बीच 18 पंचायतों में पैक्स द्वारा किए गए कार्यों को देखने पहुंचा। सरकार फ्रंट पर आकर कह रही है “””विकास काफी खोजा विकाशवा कहीं नहीं मिला ।।””” जारी रहेगा अगले अंक में।

Join us on:

Leave a Comment