जहानाबाद-पट खुलते ही माँ के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पंकज कुमार जहानाबाद।


जहानाबाद में दुर्गा पूजा को लेकर काफी उत्साह है। शारदीय नवरात्र की महा अष्टमी तिथि को पूजा अर्चना के बाद मां दुर्गा की प्रतिमा का पूजा पंडालों में मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर में विभिन्न पूजा समितियों के द्वारा आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण किया गया है। सभी पूजा पंडालों में विधिवत पूजा अर्चना की गयी। दुर्गापूजा को लेकर शहर में कई जगहों पर पूजा पंडाल बनाए गए हैं जिन्हें काफी आकर्षक तरीके से सजाया गया है। शहर के ठाकुरबाड़ी, पंचमहल्ला, सट्टी मोड़,मलहचक, चंद्रवंशी नगर,ऊंटा मोड़,काको मोड़ पूजा पंडाल मुख्य आकर्षण का केंद्र बना है। दरधा जमुने संगम घाट के किनारे ठाकुरबाड़ी स्थित पूजा पंडाल जिले में दुर्गा पूजा का मुख्य केंद्र है। पूजा को लेकर ठाकुरबाड़ी में भव्य पंडाल के अलावा मेला भी लगाया जाता है। आस्था के इस केंद्र की शुरुआत कब से हुई यह किसी को भी पता नही है। इस स्थान पर ज़िले के सभी जगहों से लोग आकर माँ की पूजा और मन्नत मांगते है। पूजा की शुरुआत होते ही इस पंडाल में भक्तों का तांता लगा रहता है। वही नवमी और दशमी को होने वाली भीड़ को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन द्वारा सीसीटीवी और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति भी की गई है। वही सट्टी मोड़ के पूजा समिति के कार्यकर्ताओं ने बताया कि यहां हर वर्ष अलग तरीके से पूजा पंडाल बनाया जाता है। जो आकर्षण का केंद्र रहता है। जिले के विभिन्न इलाकों से यहां मां के दर्शन कर पूजा पंडालों का लुप्त उठाते है।
Byte – सट्टी मोड़ के पूजा समिति के कार्यकर्ता

Leave a Comment

और पढ़ें