संतोष तिवारी की रिपोर्ट
आज दिनांक 2 अक्टूबर 2022 को गांधी जयंती के शुभ अवसर पर गायघाट प्रखंड के जमालपुर कोदई पंचायत मे ग्राम कचहरी भवन का उद्घाटन जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच रामानन्द सिंह और संचालन विद्या नंद पासवान ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने पंचायती राज की कल्पना की थी मख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंचायती राज व्यवस्था को शक्ति देकर मज़बूत बनाने का काम किया। उन्होंने कहा कि ग्राम कचहरी का कार्यलय खुलने से न्यायालयों और पुलिस का बोझ कमेगा। अनावश्यक लोगों को न्यायालय का चक्कर नही लगाना पड़ेगा।
इस अवसर पर महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमन्त्री लाल बहादुर शास्त्री के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करने वाले अन्य नेताओ में मुखिया उमा सिंह, पूर्व मुखिया हरेंद्र नारायण सिंह, पूर्व मुखिया महेश राय, लाल बाबू सहनी, प्रभात किरण, नंदलाल यादव, शिवनाथ पासवान, ठाकुर देवेन्द्र सिंह, जगरनाथ पासवान, विजय सिंह, उपेंद्र सिंह, महेंद्र राय, जिला पार्षद जीतेंद्र यादव प्रमुख थे।




