धूमधाम से मनाया जा रहा बेगूसराय जिले का 50 वां स्थापना दिवस!

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय जिले का आज 50 वां स्थापना दिवस पूरे धूमधाम से मनाया जा रहा है हालांकि नगर निकाय चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होने की वजह से कार्यक्रम को संक्षिप्त किया गया है आज सुबह पुलिस लाइन से डीएम रोशन कुशवाहा के नेतृत्व में अधिकारियों जनप्रतिनिधियों और स्कूली छात्रों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान डीएम रोशन कुशवाहा ने प्रभात फेरी समापन के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बेगूसराय औद्योगिक और सांस्कृतिक राजधानी के रूप में अपनी पहचान रखता है बेगूसराय में बरौनी रिफायनरी फर्टिलाइजर थर्मल जैसे कई उद्योग लगे हुए हैं। वहीं सांस्कृतिक रूप से भी बेगूसराय समृद्ध है यह राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर जैसे महान कवि का जन्म हुआ वहीं सिमरिया गंगा घाट जयमंगला गढ़ जैसे सांस्कृतिक धरोहर भी यहां पर है। बेगूसराय लगातार विकास की नई ऊंचाइयों छू रही है इंजीनियरिंग कॉलेज हो या मेडिकल कॉलेज निर्माण के रास्ते साफ हो गए हैं इसके साथ ही कई तरह के विकासात्मक कार्य बेगूसराय में चल रहे हैं। जिले के 50वें स्थापना दिवस पर प्रभात फेरी के अलावे पेंटिंग प्रतियोगिता , सांस्कृतिक कार्यक्रम और फैंसी क्रिकेट मैच का भी आयोजन किया गया है।
बाईट- रोशन कुशवाहा डीएम बेगूसराय

Leave a Comment

और पढ़ें