नीतीश जब 7 बार पलट चुके हैं तो 8वीं बार क्यों नहीं : सुशील मोदी!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार

तेजस्वी को सीएम बनाने को ले बयानबाजी पर कसा तंज
लालू व नीतीश दोनों में शह-मात का खेल चल रहा

पटना : अगले वर्ष 2023 में तेजस्वी यादव को सीएम बनाए जाने की खबरों को लेकर नीतीश कुमार के गोलमोल जबाव पर पूर्व डिप्टी सीएम व भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार और लालू यादव के बीच शह और मात का खेल चल रहा है। लालू यादव 2025 से पहले अपने बेटे तेजस्वी को सीएम बनाना चाहते हैं जबकि, नीतीश कुमार 2024 का लोकसभा चुनाव की सेटिंग से पहले सीएम पद छोड़ने के मूड में नहीं लगते है।

भाजपा नेता सुशील मोदी ने न्यूज चैनल न्यूज़ 18 से एक बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार 2 मिनट में पलट जाते हैं। वह जब 7 बार पलट चुके हैं तो आठवीं बार क्यों नहीं पलटी मार सकते हैं? उन्होंने कहा कि राजद को यह मालूम है कि 2025 में बिहार में भाजपा की सरकार बननी तय है। इसलिए लालू यादव उसके पहले ही अपने बेटे तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। इसी रणनीति के तहत राजद के नेताओं द्वारा तेजस्वी को सीएम बनाने के बयान दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों नेता मीडिया में जल्दबाजी में न होने का बयान दे रहे हैं। परंतु, सच तो यह है कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव दोनों बहुत जल्दबाजी में हैं। ऐसा नहीं है तो नीतीश कुमार विपक्षी एकता के लिए इतने उतावले क्यों हैं ?
मोदी ने कहा कि नीतीश जी प्रधानमंत्री बनने के लिए हर तरह का जुगाड़ कर रहे हैं और उससे पहले किसी भी सूरत मैं मुख्यमंत्री का पद नहीं छोड़ सकते। दूसरी ओर लालू यादव और उनके पार्टी के नेता तेजस्वी को जल्द से जल्द मुख्यमंत्री पद पर देखना चाहते हैं।

Join us on:

Leave a Comment