अमित कुमार की रिपोर्ट :-
बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह की अध्यक्षता में चल रही राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक,
बिहार का चौथा कृषि रोड मैप होगा क्रांतिकारी, बिहार से दूसरी हरित क्रांति का शंखनाद करने में होगा सफल, क्रिस्को में आएगी समृद्धि:- मंत्री सुधाकर सिंह
बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह एक ओर अपनी ही सरकार और विभागीय अधिकारियों को भ्रष्ट बता चर्चा में बने हुए है, वही विभाग के राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में बिहार के चौथे कृषि रोड मैप को सफल बनाने पर मैराथन, बैठक, समीक्षा और परिचर्चा का दौर जारी रख विभाग को नया स्वरूप प्रदान कर कृषि विभाग को अधिक से अधिक कृषकों के लिए उपयोगी बनाने में जुटे हैं
यही मंत्री सुधाकर सिंह ने विभागीय अधिकारियों को संबोधित करते हुए पहले दूसरे और तीसरे कृषि रोड मैप के माध्यम से हजारों करोड़ खर्च करने के बावजूद उपलब्धि नहीं हासिल कर पाने के लिए कटघरे में भी खड़ा किया और नई प्रणाली विकसित करने पर बल दिया




