मुजफ्फरपुर -जदयू का भाजपा के विरुद्ध सतर्कता एवं जागरूकता मार्च!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

मुजफ्फरपुर में आज प्रदेश जदयू के आह्वान पर मुशहरी प्रखण्ड अध्यक्ष रमेश कुमार ओझा उर्फ रमेश विप्लवी के नेतृत्व में मुशहरी प्रखण्ड परिसर स्थित बीस सूत्री कार्यालय से जनता दल यूनाइटेड का कमर तोड़ महँगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ सतर्कता एवं जागरुकता रैली निकलकर प्रखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों होते हुए. रैली (मार्च) निकाली गई, जिसमें मुशहरी प्रखण्ड प्रभारी प्रो० अमर ज्योति रंजन, जदयू जिला सचिव, मो० जसीम श्रमिक एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव डॉली मित्तल मुख्य रूप से भाग लिया, इस अवसर पर एक आम सभा का आयोजन हुआ । सभा को संबोधित करते हुए जदयू प्रखंड अध्यक्ष रमेश विप्लवी ने कहा की केन्द्रिय गृह मंत्री अमित साह द्वारा सिमांचल दौरे के दूसरे दिन का यह ब्यान जनता को गुमराह कर ने वाला है कि केन्द्र सरकार देश की सुरक्षा के लिए काम कर रही, वास्तव में भाजपा के लोग भावनात्मक बाते कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के तमाम नेता सिर्फ लछछेदार अन्दाज में
फुट डालो और राज करों के सिद्धान्त पर काम कर रहे हैं, जबकि बिहार में हमारे सर्वमान्य नेता नितिश कुमार मे 17 वर्ष पूर्व में जब से बिहार की बागडोर सम्भाली है। बिहार की विधी व्यवस्था उनकी सर्वोच् प्राथमिकता रही है। सभा को सम्बोधित करते हुए, जदयू नेता एवं प्रखण्ड में जिले के प्रभारी प्रो. अमर ज्योति रंजन ने कहा की बिहार के माननीय मुख्यमंत्री जी के सफल प्रयास से देश में जितने विपक्ष है गोलबंद हो रहे हैं, 2024 में बीजेपी मुक्त भारत होगा” सभा में बोलते हुए जदयू के जिला सचिव

मोहम्मद जतिम ने कहा की सत्ता से हटते ही भाजपा बचैन हो गई, नींद हराम हो गई है, बौखला गई है। अभी जो माहौल है। देश को बचाने की आवश्यकता हैं। सभा को सम्बोधित करते हुए श्रमिक एवं तकनीकी प्रकोष्ट के प्रदेश सचिव डॉली मित्तल ने कहा कि 2024 में भाजपा समाप्त हो जाएगी। भाजपा द्वारा देश के धर्मनिरपेक्षता और सम्प्रभूता को समाप्त किया जा रहा है, सभा को सम्बोधित करने वालो में मुखिया तरुण पासवान, राजकिशोर सिंह, पप्पू कुमार पाण्डेय, रत्नेश प्र. अंकुर , लाल बाबू चौधरी रितेश रंजन गुप्ता, उषा सिन्हा, मुकेश कुमार कुशवाहा, रजनी देवी, मो. महफूज खान, मो. अब्बास अंसारी, वकील सहनी, सोहन सहनी, रामविवेक कुमार महतो, सहित काफ़ी संख्या में जदयू के सदस्य मौजूद रहे,

Join us on:

Leave a Comment