मधुबनी — संजय कर्ण!
मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल सभाकक्ष में बाल विकास परियोजना अभिसरण कार्य योजना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की गई। इस बैठक में अनुमंडल के अंधराठाढ़ी, लखनौर, मधेपुर और झंझारपुर प्रखंड के बीडीओ, पंचायतीराज, सीडीपीओ, पर्यवेक्षक और अनुमंडलीय चिकित्सक पदाधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में खासकर आंगनबाड़ी में बच्चों के पोषण और पोषाहार पर विशेष चर्चाएं हुई। एसडीओ शैलेश कुमार चौधरी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कुपोषण यहां मुख्य समस्या है।इसे दूर करने के की जरूरत है। आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण और पोषाहार को नियमित लागू करने के साथ साथ बच्चों की उपस्थिति भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही सभी प्रखंडों में एक आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र के रूप में तैयारी करने का निर्देश दिया गया।
बाइट – शैलेश कुमार चौधरी एसडीओ झंझारपुर।




