दिनकर जयंती पर डॉ. सतीश कुमार राय को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के मौके पर दिनकर जयंती सम्मान समारोह का आयोजन कारगिल विजय भवन में किया गया। साल 2022 में दिनकर जयंती सह सम्मान समारोह में डीएम रोशन कुशवाहा द्वारा बी आर अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉक्टर सतीश कुमार राय को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान तथा बेगूसराय बनहारा निवासी कवयित्री मुकुल लाल को दिनकर जनपदीय सम्मान से सम्मानित किया गया । सम्मान समारोह में डीएम रोशन कुशवाहा और दिनकर जयंती सम्मान समारोह समिति के द्वारा दोनों कवियों को साहित्य में योगदान के लिए शॉल प्रशस्ति पत्र और नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की 114वीं जयंती पूरे जिले में मनाई जा रही है जयंती के मौके पर हर वर्ष जिला प्रशासन के द्वारा दो कवियों को साहित्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है आज भी जिले में दिनकर जयंती के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि साहित्य और समाज के लिए राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर का काफी योगदान रहा है आज के युवा पीढ़ी भी दिनकर के लिखे कविताओं को पढ़कर प्रेरित हो रहे हैं और जरूरत है उनके साहित्य को आत्मसात कर आगे बढ़ने की।
बाईट- रोशन कुशवाहा डीएम बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment