धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-
प्रेमी ने प्रेमिका की चाकू गोदकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। प्रेमी ने प्रेमिका से पहले अवैध संबंध बनाया और फिर शादी करने से इंकार करने पर प्रेमिका की हत्या कर दिया। मामला पूर्वी चम्पारण जिला के संग्रामपुर थाना क्षेत्र का है। प्रेमिका घर से सात सितम्बर को गायब हुई थी जिसका शव दो दिनों के बाद गत 9 सितम्बर को घर से करीब एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत से बरामद हुआ था। जिसे चाकूओं से गोदकर हत्या कर दिया गया था। प्रेमिका प्रेमी के बहन की ननद थी। बहन के घर आने के दौरान दोनों में प्यार हुआ और फिर अवैध संबंध बनाने का क्रम शुरु हुआ। अवैध संबंध के दौरान प्रेमिका प्रेमी पर शादी करने का दबाव बना रही थी। जिसकारण प्रेमी कोटवा थाना के अहिरौलिया गांव निवासी राहूल कुमार राम ने प्रेमी बीणा कुमारी (काल्पनिक नाम) को बहला फुसला कर घर से एक किलोमीटर दूर गन्ने के खेत में बुलाया और शारीरिक संबंध बनाने के बाद अपने साथी सोनू के साथ मिलकर चाकू गोदकर हत्या कर दिया। हत्या करने के बाद बीणा के शव को लावारिश हालत में छोडकर दोनों फरार हो गये थे। एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि पुलिस ने शव को बरामद कर वैज्ञानिक तरीके से मामले की जांच किया। जिसके लिए अरेराज डीएसपी रंजन कुमार के नेतृत्व में टीम गठन किया गया। एफएसएल की टीम से जांच करायी गयी। तब जाकर पुलिस अपराधी तक पहूंची। पुलिस ने मृतका के भाई के साले को दबोचा,जिसने अपरना अपराध स्वीकार कर लियाहै। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू को और हत्या करने के दौरान खून के धब्बे लगे जिन्स पैन्ट को बरामद किया है।
बाइट :__डॉ.कुमार आशीष,एसपी




