भागलपुर -प्राथमिक विद्यालय में सरपंच ने मार दिया ताला!

SHARE:

रिपोर्ट — निलांबुज कुमार झा!

जर्जर प्राथमिक विद्यालय गोवरॉय में प्रधानाध्यापिका की लापरवाही के कारण सरपंच मंजू देवी ने लटकाए ताले,

भागलपुर जिला के शाहकुंड प्रखंड अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय गोवरॉय में तीन दिन से स्कूलों के क्लास रूम में ताला लटका हुआ नजर आ रहा है। जिससे कि सभी टीचर शिक्षक लोग आते हैं और सारा दिन बैठ कर गुजार के चले जाते हैं। वही विद्यार्थी ने बताया कि स्कूल में तीन दिन से ताला लगा हुआ है जिसके वजह से विद्यार्थी आते हैं और घूम के चले जाते हैं।

क्या है पूरा मामला?

ग्रामीणों ने बताया कि समय पर सब टीचर आ जाते हैं लेकिन प्रधानाध्यापक रीता कुमारी समय पर नहीं आते हैं। साथ ही मध्यान भोजन का जो सूची दिया गया है उसके आधार से खाना नहीं बनता है । पिछले दिनों सभी बच्चे को कच्चा अंडा देकर अपने अपने घर भेज दिए । जिसको लेकर ग्राम पंचायत गोवरॉय के सरपंच मंजू देवी ने प्राथमिक विद्यालय गोवरॉय में ताला लगा दिया हैं। वही जब मीडियाकर्मी ने सरपंच मंजू देवी से बात की तो सरपंच मंजू देवी ने बताया कि ग्रामीणों का मौखिक शिकायत मुझे मिल रहा था। शिकायत यही की विधालय में सही तरीका से मध्यान भोजन सूची आधार से नहीं कराया जा रहा था। जिसको लेकर आक्रोश ग्रामीणों के मौजुद में ताला लगाए गए हैं । सरपंच मंजू देवी ने यह भी बताया कि प्रधानाध्यापक कोई भी फंड का रजिस्टर्ड नहीं दिखाता है कौन सा फंड आया कौन सा नहीं सारे पैसों का गबन कर लेता है इस पैसे निकासी में अध्यक्ष को पता नहीं चलता है सचिव मिलकर पैसे गमन कर लेता है। जबकि विद्यालय के छात्र एवं रसोईघर पूरा जर्जर हो चुका है । कभी भी विद्यार्थी के साथ बड़ा हादसा हो सकता है। रसोईघर कई वर्षों से गिरा हुआ है रसोईघर मरम्मत नहीं कराया जा रहा है। विद्यालय के रूम में कचरा पड़ा हुआ है वह भी साफ नहीं कराता है। जबकि पूरा रजिस्टर्ड विद्यालय का कार्यालय में होना चाहिए लेकिन नही प्रधानाध्यापक रीता कुमारी ने वह पूरा रजिस्टर अपने घर पर रखता है। इन सभी लापरवाही के वजह से स्कूल में तीन दिन से ताला लटका हुआ है जिसको लेकर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने जांच की बात कही हैं।

Join us on:

Leave a Comment