विजय कृष्ण, आनंद मोहन, प्रभुनाथ सिंह राजनीती के शिकार- विजय कृष्ण!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व सांसद विजय कृष्ण बिहारशरीफ सर्किट हाउस पहुंचे । जहां उन्होंने अपने पुराने पुराने साथियों से मुलाकात की और एक प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया। इस प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व सांसद विजय कृष्ण ने कहा कि हमारे कई साथी जो काल के गाल में समा गए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने आए हैं। जेल में बंद आनंद मोहन को लेकर पूर्व सांसद विजय कृष्ण ने कहा कि आनंद मोहन को तो अब तक रिहा हो जाना चाहिए था लेकिन कुछ तकनीकी गड़बड़ियां है जिसके कारण वह अभी भी जेल में बंद है। सरकार को तत्काल आनंद मोहन को रिहा कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आनंद मोहन समेत कई लोग राजनीति के शिकार हुए हैं हुए हैं जिसमें आनंद मोहन प्रभुनाथ सिंह और विजय कृष्ण भी हुआ। राजनीतिक घटनाक्रम में यह सब चलता रहता है जो लोग राजनीतिक जीवन में इस तरह के संघर्ष करते हैं उन्हें इस तरह के मुसीबतों का सामना करना पड़ता है।

बाइट।विजय कृष्ण पूर्व सांसद

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment