तरंग प्रतियोगिता में अनुकूल रंजन ने हासिल किया प्रथम स्थान!

SHARE:

शशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट :-

उत्क्रमित मध्य विद्यालय हिर्दनविघा के छात्र अनुकूल रंजन ने प्रथम ,किया गया सम्मानित

प्रमंडलीय स्तरीय तरंग प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय हिर्दनविघा के सातवीं कक्षा के छात्र अनुकूल कुमार रंजन ने क्रोसवर्ड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय के साथ साथ आपने माता पिता का नाम को रौशन किया है। जिसके बाद आज मंगलवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय हिर्दनविघा में सम्मान समारोह आयोजित कर
विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिका के द्वारा अनुकूल रंजन कुमार को फूल माला व पाठ्य सामग्री व मिठाई दे कर सम्मानित किया गया। अनुकूल रंजन गुरुवार को पटना में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगा।अनुकूल कुमार ने प्रखंड व जिला के साथ साथ प्रमंडलीय स्तर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ला कर नाम रौंशन किया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश ठाकुर,विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सुनीता देवी सचिव लक्ष्मी देवी शिक्षक गिरीश कुमार शंभु ठाकुर, शिक्षिका मीना कुमारी नूतन कुमारी विजयलक्ष्मी कुमारी रीना कुमारी सहित कई शिक्षक शिक्षिका व छात्र छात्रा मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment