शशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट :-
युवाओं को एचआईवी एड्स के अलावा अन्य स्वास्थ्य विषय पर जागरूक करने के लिए
नगर स्थित महिलामहाविद्याल में रेड रिबन क्लब द्वारा आयोजित क्विज प्रतियोगिता में आज मंगलवार को सुरभि व प्रीति कुमारी विजेता व
अंकिता उपविजेता घोषित किया गया।
विजेता टीम जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कॉलेज की तरफ से प्रतिनिधित्व करेगी। आयोजित क्विज प्रतियोगिता में क्विज प्रतियोगिता में महिला महाविद्यालय के 20 स्वयंसेवकों ने भाग लिया
प्रतियोगिता में एड्स एचआईवी से संबंधित प्रश्न पूछे गए जिसमें सुरभि व प्रीति कुमारी विजेता रही।
कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में डॉ भवानी कुमारी, जिला नोडल पदाधिकारी प्रोफेसर सुनीता कुमारी थी।




