भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा निः शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस पर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
जरूरतमंदों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य – सुरेश कुमार शर्मा

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के 72वें जन्म दिवस के अवसर भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ अमरजीत कुमार के नेतृत्व में शांति डेंटल क्लिनिक जहानाबाद में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। चिकित्सा शिविर का उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा के द्वारा किया गया । इस अवसर पर दर्जनों मरीजों के दांत का इलाज ,आंख का चेकअप ,बीपी का चेकअप समेत कई प्रकार के रोगों का नि:शुल्क इलाज एवं जांच किया गया । इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि चिकित्सा से बढ़कर कोई अन्य सेवा नहीं है। जरूरतमंदों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी गरीबों, शोषिताे, वंचितो ,पीड़ितों चाय के साथ-साथ सभी वर्गों के लिए कार्य कर रहे हैं । उनका संपूर्ण जीवन देश के लिए समर्पित है। प्रधानमंत्री जी देश ही नहीं विश्व के सर्वाधिक जनप्रिय नेता है ।हम सभी उन्हें दीर्घायु होने की कामना करते हैं । जिला अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का जन्मदिन भाजपा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत मना रहा है। पार्टी के द्वारा आगामी 2 अक्टूबर तक सेवा का कार्य किया जाएगा। चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉ अमरजीत कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के तहत जिला मुख्यालय पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया है। चिकित्सा को हमेशा सेवा भाव से करना चाहिए। चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा आगामी सभी प्रखंडों में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा। हम सभी को ऐसे राष्ट्रवादी प्रधानमंत्री जी पर गर्व है। उनका प्रेरणा एवं मार्गदर्शन हम सभी को मिलता रहे। इस अवसर जिला मंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी कविंद्र प्रजापति मंडल अध्यक्ष विनोद पाठक युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राहुल कुमार पांडे आईटी सेल जिला सहसंयोजक दीपक कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment