महिला उम्मीदवार का वादा, रहूँगी सर्वांगीण विकास को तत्पर!

SHARE:

मनोज कुमार सिंह :-

सविता देवी ने कहा सर्वांगीण विकास के लिए रहूंगी तत्पर

भागलपुर।बिहार

भागलपुर नगर निगम के चहुमुखी विकास का दावा करते हुए महापौर पद के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भागलपुर गोपालपुर से बड़बोले विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल ने अपनी पत्नी सविता देवी को चुनावी मैदान में उतारने का फैसला किया है | 10 वर्षों तक भागलपुर जिला परिषद के अध्यक्ष पद को संभालने वाली सविता देवी 21 सितंबर को अपना पर्चा दाखिल करेंगी | गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उनकी पत्नी सविता देवी भागलपुर के चौमुखी विकास के लिए हर समय तत्पर रहेगी, चाहे वह भागलपुर की यातायात व्यवस्था हो , बिजली ,पानी या फिर स्वास्थ्य ,शिक्षा हो सभी क्षेत्र में सर्वांगीण विकास करेगी,और वह अपनी पत्नी के कदम से कदम मिलाकर शहर का विकास करेंगे | वही सविता देवी ने कहा कि यदि जनता उनको मौका देती है तो वह नगर निगम का विकास करेगी | अब देखने वाली बात यह होगी कि गोपाल मंडल के चेहरे को देखकर मतदाता कितने प्रभावित होते हैं |

वाइट …गोपाल मंडल, विधायक

वाइट …सविता देवी ,प्रत्याशी

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें