संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
गृह राज्यमंत्री आपदा जोखिम न्यूनीकरण की बैठक में शामिल हुए। जोखिम न्यूनीकरण पर एशिया पेसिफिक
मिनिस्टीरियल कांफ्रेंस ब्रिसबेन, ऑस्ट्रेलिया में केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं दिशा निर्देश में भारत आपदा जोखिम को न्यूनतम करने की दिशा में बहुस्तरीय प्रयास कर रहा है, जिसे सफलता भी मिली है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 2016 में सेंडई फ्रेमवर्क के कार्यान्वयन को महत्वपूर्ण मानते हुए, एक दस सूत्रीय एजेंडे का सुझाव दिया था। आज यह माना जा रहा है कि इस दिशा में काम करने के लिए उस दस सूत्रीय एजेंडे को प्राथमिकता देने की जरूरत है। आपदाओं के प्रति सतर्कता, बचाव, राहत तथा पुनर्वास सहित व्यापक योजना के साथ भारत वैश्विक स्तर पर सहयोग व समन्वय के साथ काम कर रहा है।




