बेगूसराय, पटना, हाजीपुर के बाद अब लखीसराय में ताबड़तोड़ फायरिंग

SHARE:

शशिकांत मिश्रा की रिपोर्ट :-

बेगुसराय , वैशाली के बाद गोलियों के धमाकों से थर्राया बड़हिया। फायरिंग में शामिल दो अपराधियों को दबोचने पुलिस ने पाई कामयाबी

बड़हिया से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां अपराधियों ने यूको बैंक से सटे गली में दहशत फैलाने के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग किया है। दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की यूको बैंक के पास कुछ अपराधी किसी घटना को अंजाम देने कि योजना बना रहे हैं । सूचना मिलते तत्परता दिखाते हुए बड़हिया थाना अध्यक्ष चंदन कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे । पुलिस को देखते ही अपराधी घबरा गए और फायरिंग करते हुए फरार हो गए । हालांकि थाना अध्यक्ष चंदन कुमार दो अपराधियों को एक से डेढ किलोमीटर खदेड़ कर पकड़ने में कामयाब भी हुए हैं । वहीं अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रहे हैं । । गिरफ्तार दोनो यूबक बड़हिया नगर के वार्ड नम्बर 8 इन्द्रटोला निवासी नीलकंठ मिश्रा के पुत्र नीतीश कुमार व वार्ड नम्बर 6 निवासी राजीव सिंह के पुत्र दीपेन कृष्ना उर्फ कारु है।

Join us on:

Leave a Comment