पंकज कुमार की रिपोर्ट :-
समाहर्ता जिला निबंधन -सह- अध्यक्ष (जिला स्कोर) -सह- जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय द्वारा आज रजिस्ट्री शटल अभियान के तहत् दो बसों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। ‘‘रजिस्ट्री शटल’’ की बस सेवा जिले में भूमि के निबंधन कराने वाले के लिए निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। बस का रजिस्ट्री शटल बस का कार्य होगा कि जो भी व्यक्ति निबंधन के लिए जिला निबंधन कार्यालय में आयेंगे, उन्हें वे उनके संबंधित स्थान से बैठाकर निबंधन होने के उपरांत उन्हें पुनः अपने घर तक पहुँचायेगा।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि आज से बिहार में ‘‘रजिस्ट्री शटल’’ की बस सेवा राज्य में प्रारंभ की गई है, जिसके तहत् जहानाबाद जिले में आवश्यकता को ध्यान में दो बसों को किराये/भाड़े पर रखते हुए उसका जिले के विभिन्न स्थानों पर निबंधन हेतु परिचालन किया जाएगा। ‘‘रजिस्ट्री शटल’’ की बस सेवा के तहत् बस नंबर वन का रूट मार्ग हुलासगंज, घोषी, काको भाया मोदनगंज से होते हुए जिला निबंधन कार्यालय, जहानाबाद आयेगा तथा बस नंबर टू का रूट मार्ग मखदुमपुर, टेहटा, रतनी फरीदपुर से होते हुए जिला निबंधन कार्यालय, जहानाबाद आयेगा।
जिला अवर निबंधक -सह- सचिव, जिला स्कोर श्रीमती रिवा चैधरी ने बताया कि मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, बिहार, सरकार के निदेशानुसार जिला निबंधन कार्यालय, जहानाबाद द्वारा आज से निःशुल्क रजिस्ट्री वाहन सुविधा पूरे बिहार के साथ-साथ जहानाबाद जिले में भी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अधीक जानकारी हेतु कार्यालय के हेल्पलाईन नंबर 06114 – 299918 पर सम्पर्क कर सकते है अथवा विभागीय वेबसाईट nibandhan.bihar.gov.in का उपयोग कर सकते है। निःशुल्क रजिस्ट्री वाहन सुविधा आपके घर से अपने संबंधित निबंधन कार्यालय जाने के लिए रजिस्ट्री शटल नाम से वाहन की सुविधा आज से उपलब्ध कराया जा रहा है।




