बेगूसराय के बाद हाजीपुर में खुलेआम फायरिंग, नितीश कुमार बतायें कहाँ है सुशासन – गिरीराज!

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सरकार पर बोला हमला – कहां अगर हाजीपुर में फायरिंग हो रही है तो नीतीश कुमार बताए कहाँ है कानून व्यवस्था. भारत सरकार अगर पैसा न दे तो ग्रामीण इलाके में बिहार सरकार की गाड़ी रुक जाए. आरजेडी के नेता पटना थाने में से लेजाते है अपराधियो को छुड़ा कर.

खबर वैशाली के भगवानपुर से है जहाँ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हाजीपुर में हुए अंधाधुंध फायरिंग मामले में सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि पटना और बेगूसराय के बाद हाजीपुर में गोलीबारी हो रही है नीतीश कुमार बताएं कि ऐसा क्यों हो रहा है. आखिर नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं कि नहीं है. विधि व्यवस्था पर सवाल खड़ा करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के नाक के नीचे पटना में अपराधी वारदात को अंजाम देते है जो बिहार की लॉ एंड ऑर्डर को बताने के लिए काफी है. वहीं केंद्र सरकार द्वारा बिहार को मदद नहीं दिए जाने के सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि भारत सरकार पैसा नहीं दे तो ग्रामीण इलाकों में बिहार सरकार की गाड़ी रुक जाएगी. उन्होंने कहा कि नितिन गडकरी ने नीतीश कुमार के मंच से 5 लाख करोड़ की योजना से बिहार में काम कराने की ना सिर्फ बात कही थी बल्कि उन कामो को गिना भी दिया था. नीतीश कुमार बताए कि पिछले आठ साल में केंद्र से मिली राशि का कितना खर्च हुआ है. बता दे कि भगवानपुर के अशोई गांव में भाजपा नेता दिवांशु प्रसाद की मां के पहली पुण्यतिथि में भाग लेने के लिए गिरिराज सिंह पहुंचे थे. जहाँ उन्होनो पत्रकारों के सवालों का जबाब देते हुए कहाँ की अंधाधुंध फायरिंग पर हम क्या बोले जब रोपीएगा बाबुल तो फल कहाँ से होगा. नीतीश कुमार कहते है जनता की सरकार है और जनता कहती है जंगल राज है.

बाइट- गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री.

Join us on:

Leave a Comment