यूपी के फूलपुर या मिर्जापुर से नीतीश लड़ेंगे लोस चुनाव, ललन सिंह ने कहा- उनकी इच्छा!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

जदयू अध्यक्ष ने कहा-कई अन्य राज्यों से भी उन्हें चुनाव लड़ने का ऑफर मिल रहा

पटना : बिहार के सियासी गलियारे में ऐसी चर्चा शुरू हो गई है कि भाजपा के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने की मुहिम चला रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उत्तर प्रदेश के फूलपुर और मिर्जापुर से लड़ सकते हैं। इसे लेकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इच्छा पर निर्भर है कि अगला लोकसभा चुनाव वे कहां से लड़ना पसंद करेंगे। यूपी के अलावा कई अन्य राज्यों से भी उन्हें चुनाव लड़ने का ऑफर लगातार मिल रहा है। ललन सिंह ने नीतीश कुमार के उत्तर प्रदेश के फूलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की संभावना को स्वीकार नहीं किया तो खारिज भी नहीं किया हैं। उन्होंने कहा कि फूलपुर और मिर्जापुर के पार्टी कार्यकर्ता भी चाहते हैं कि नीतीश कुमार उनके क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ें। जदयू अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार कहां से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, यह उस समय ही तय होगा। लोगों का उनके प्रति काफी स्नेह है। उन्होंने जो छवि बनाई है और 9 अगस्त के बाद से विपक्षी दलों को एकजुट करने के जिस मुहिम में वे निकले हैं, इसका ही परिणाम है कि जगह-जगह से लोग अपने क्षेत्र से उन्हें चुनाव लड़ने का ऑफर दे रहे हैं।

Join us on:

Leave a Comment