भीड़ के हत्थे चढ़ा चोरी का आरोपी, जमकर पिटाई, पुलिस ने जान बचाई

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट!

वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के हाजीपुर अदलपुर गांव के एक कबाड़ी की दुकान में चोरी करने के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी जिसके बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी प्राप्त होते ही युवक को पुलिस ने सदर अस्पताल हाजीपुर में इलाज के लिए भर्ती करवाया है जहां युवक का इलाज चल रहा है।

बताया गया है कि युवक गुरुवार की दोपहर में एक कबाड़ी की दुकान में घुसकर चोरी कर रहा था तभी लोगों को नजर पड़ी और उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। युवक महुआ थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है जो अनिल सिंह का पुत्र मोहित कुमार बताया गया है। वहीं सदर थाने के पुलिस अधिकारी युवक को हिरासत में लिए पूछताछ कर रही है।

Join us on:

Leave a Comment