संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
लड़कियों की अश्लील फोटो डालने ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार पूर्व में रहे हैं कई मामले दर्ज
सोशल मीडिया पर लड़कियों की कई अश्लील फोटो वीडियो डालने वाले और छात्रा-महिलाओं काे ब्लैकमेल करनेवाले एक मास्टरमाइंड मृत्युंजय कुमार काे पुलिस ने किया गिरफ्तार।समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के कमलाबरबट्टा गांव के स्थित उसके घर से पकड़ा गया और पुलिस उसके हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और इस मामले में आगे की करवाई करते हुए मामले की जांच कर जेल भेज रही है।।
पूछताछ में मृत्युंजय ने पुलिस काे बताया कि वह एक ऐप के जरिए लड़कियों के व्हाट्सएप नंबर जुटाता था।व्हाट्सएप से फोटो डाउनलोड कर नग्न लड़की-औरत के फोटो के साथ जाेड़कर संबंधित लड़की काे भेज रुपए की भी उगाही करता और पुलिस जब्त मोबाइल की एफएसएल जांच समेत इसमें मिले पॉर्न वीडियो और कई फोटो की भी जांच कराएगी इसके लिए केस की आईओ बहुत जल्द कोर्ट में अर्जी देगी। पकड़े गए हुए आरोपी मृत्युंजय के मोबाइल से सदर पुलिस को दो दर्जन से अधिक लड़कियों और एक दर्जन से अधिक संदिग्ध मोबाइल नंबर भी मिले हैं।।
पुलिस की माने को आरोपी मृत्युंजय एक दर्जन से अधिक छात्राओं को ब्लैकमेल कर चुका है और वही कई लड़की-औरतों से उसके अवैध संबंध हैं उसके जब्त मोबाइल में लड़की व औरतों के साथ अंतरंग तस्वीर और वीडियो भी पुलिस को मिले हैं और अब उन सबकी जांच की जा रही है।इस घटना को लेकर सदर थाना क्षेत्र के एक माेहल्ले की छात्रा ने उसके खिलाफ एफआईआर कराई थी और उसके आधार पर आरोपी की सदर थाना ने समस्तीपुर जिला से किया है गिरफ्तार।।
पूरे मामले में नगर डीएसपी रामनरेश पासवान ने बताया है कि यह आरोपी की गिरफ्तारी किया गया है उससे पूछताछ के आधार पर आगे की भी कार्रवाई की जाएगी और अभी उक्त आरोपी को लड़की की बयान के आधार पर छापेमारी किया गया था और आरोपी मृत्यंजन को समस्तीपुर जिले से गिरफ्तार किया गया है और अब जेल भेजा जा रहा है इस मामले में लड़की और महिलाओं के फोटो व वीडियो का गलत तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा था वही इस मामले में आरोपी के ऊपर पूर्व में भी कई जिले में मामले दर्ज रहे हैं।।
बाइट मृत्युंजय कुमार आरोपी
बाइट रामनरेश पासवान नगर डीएसपी मुजफ्फरपुर




