लधु जल संसाधन मंत्री का बांका में हुआ भव्य स्वागत!

SHARE:

बांका से कुंदन सिंह की रिपोर्ट———

लधु जल संसाधन मंत्री का बांका में हुआ भव्य स्वागत

 बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री जयंत राज कुशवाहा नई सरकार के गठन के बाद पहली बार  सोमवार को अपने दौरे पर बांका पहुंचे। जहां रास्ते में जिला प्रवेश के पूर्व ही इनके जिले के महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।इस दौरान शंभूगंज, अमरपुर, बांका,बाराहाट बौसी ,आदि जगहों पर इनका अभिनंदन किया।इसी दौरान बाराहाट में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष निखिल बहादुर सिंह उर्फ मान सिंह के नेतृत्व में  राजद प्रखंड अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव के आवास पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू अध्यक्ष नितिन बहादुर सिंह,, ने किया ।मौके पर  जदयू, राजद एवं कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। मौके पर मंत्री ने अभिनंदन स्वीकार करते हुये कहा कि बिहार के साथ साथ बांका के विकास के लिये वे कटिबद्ध हैं।राज्य सरकार लगातार विकास को प्राथमिकता के तौर पर  काम कर रही है। इस मौके पर राजकुमार सिंह, द्वारिका प्रसाद मिश्रा, अमीर पाठक, अजय कुमारकांग्रेस के सुरेश प्रसाद यादव, जिला इंटक अध्यक्ष विनय कापरी, कांग्रेस के श्रीनारायण सिंह ,जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष दिगंबर मंडल,, मुखिया निजाम दुर्रानी, सच्चिदानंद साह, जूली देवी, नाजनी नाज ,मुख्तार अंसारी,अनिल सिंह सहित दर्जनों कार्यकता मौजूद थे। 

Join us on:

Leave a Comment