डेयरी समिति से किसानों को लाभ व ग्रामीण अर्थव्यवस्था को ताकत मिलेगी : पीएम!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

ग्रेटर नोएडा में विश्व डेयरी समिति का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

नोएडा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में विश्व डेयरी समिति का उद्घाटन किया। साथ में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि विश्व डेयरी समिति से किसानों को फायदा होगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को ताकत मिलेगी। उन्होंने कहा कि डेयरी सेक्टर का सामर्थ्य न सिर्फ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को गति देता है, बल्कि ये दुनियाभर में करोड़ों लोगों की आजीविका का भी प्रमुख साधन है। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि ये सम्मेलन विचार, तकनीक, विशेषज्ञता और डेयरी क्षेत्र से जुड़ी परंपराओं के स्तर पर एक दूसरे की जानकारी बढ़ाने और सीखने में बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि विश्व के अन्य विकसित देशों से अलग, भारत में डेयरी सेक्टर की असली ताकत छोटे किसान हैं। भारत के डेयरी सेक्टर की पहचान बड़े पैमाने पर उत्पादन से ज्यादा बड़े समूह द्वारा उत्पादन की है।

भारत में डेयरी कोऑपरेटिव का विशाल नेटवर्क
पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत में डेयरी कोऑपरेटिव का एक ऐसा विशाल नेटवर्क है, जिसकी मिसाल पूरी दुनिया में मिलना मुश्किल है। ये डेयरी कोऑपरेटिव देश के दो लाख से ज्यादा गांवों में करीब-करीब दो करोड़ किसानों से दिन में दो बार दूध जमा करते हैं और उसे ग्राहकों तक पहुंचाते हैं।
विश्व में सबसे ज्यादा दूध उत्पादन करने वाला भारत
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत पूरे विश्व में सबसे ज्यादा दूध उत्पादन करने वाला देश है। आज भारत के 8 करोड़ से ज्यादा परिवारों को यह सेक्टर रोजगार मुहैया कराता है।
किस्सा से भारतीय पशुओं को जलवायु के अनुकूल होना बताया
पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय डेयरी सम्मेलन में आज में भारतीय नस्ल के जानवरों के जलवायु के मुताबिक खुद को ढालने का एक किस्सा सुनाया। गुजरात की बन्नी भैंस का किस्सा सुनाते हुए उन्होंने कहा कि इससे मालूम हो जाएगा कि भारतीय जानवरों की नस्लें कितनी ज्यादा क्लाइमेट कंफर्टेबल होती हैं।

Join us on:

Leave a Comment