पटना एयरपोर्ट पर हथियार संग आप MLA अमानुल्लाह का निजी सचिव गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

कानूनी कार्रवाई के लिए एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन हवाले

पटना. पटना एयरपोर्ट पर हथियार के साथ एक यात्री को गिरफ्तार किया गया है। इस सूचना के बाद एयरपोर्ट पर सनसनी फैल गयी। सीआईएसएफ के साथ साथ आईबी की टीम भी एयरपोर्ट पर सक्रिय हो गयी। गिरफ्तार यात्री से दोनों एजेंसियों के लोग पूछताछ करने लगे। पूछताछ के दौरान यात्री खुद को आम आदमी पार्टी के MLA अमानुल्लाह का निजी सचिव बताया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। आप के MLA अमानुल्लाह के निजी सचिव के संबंध में बताया जाता है कि रविवार रात यानी 11 सितंबर को रात 9 बजे पटना एयरपोर्ट से एक यात्री के पास से हथियार बरामद किया गया था। यात्री की पहचान नोमान अहमद उम्र 32 साल के रूप में हुई है। सीआईएसएफ और आईबी द्वारा विस्तृत जांच की गयी तो पता चला कि नोमान अहमद दिल्ली के ओखला से आप के विधायक अमानुल्लाह के निजी सचिव हैं। एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार नई दिल्ली से आई स्पाइसजेट की फ्लाइट नंबर SG- 8390 में सफर कर रहे नोमान के पास जो हथियार थे, उसका लाइसेंस सिर्फ दिल्ली तक ही मान्य था। पटना एयरपोर्ट पर जब उनके बैगेज की स्कीनिंग हुई तो हथियार का पता चला। जिसके बाद सीआईएसएफ और आईबी ने मामले को लेकर पूछताछ शुरू की।

दो घंटे तक हुई पूछताछ
नोमान अहमद से पटना एयरपोर्ट पर लगभग दो घंटे तक पूछताछ की गई और लगभग रात को 11:00 बजे उन्हें एयरपोर्ट से बाहर लाया गया। उन्हें आगे की जांच और पुलिस की ओर से कानूनी कार्रवाई के लिए एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है।

Join us on:

Leave a Comment