ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
वैशाली। हाजीपुर उत्पाद विभाग की सुचना पर हाजीपुर गंगाब्रिज थाना के पुलिस अधिकारी ने कुंआरी चौक से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है बताया गया है कि हाजीपुर गंगाब्रिज थाना के पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के कुंआरी चौक के समीप से गुजर रहे एक ट्रक की सुचना पटना मध्य निषेध पुलिस को लगी थी जिसको लेकर गंगाब्रिज थाना की पुलिस अधिकारी को सुचना दी जिसके बाद ने पीछा कर ट्रक को पकड़ लिया हालाकि की पुलिस को देखते ही शराब कारोबारी और चालक फरार हो गया।
इस संबंध में गंगा ब्रिज थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि पटना मध्य निषेध की सुचना पर ट्रक से 412 कार्टून अंग्रेजी शराब कुआरी चौक के समीप से बरामद की गई है। शराब कारोबारी की धर पकड़ शुरु कर दिया गया है। कारोबारियों को चिन्हित किया जा रहा है।




