रवि शंकर शर्मा की रिपोर्ट :-
तारापुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक पार्वती देवी के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की
पटना, 11 सितम्बर 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने तारापुर विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री शकुनी चौधरी की धर्मपत्नी तथा बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष श्री सम्राट चौधरी की माँ पार्वती देवी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व० पार्वती देवी बहुत ही नेक दिल और सरल हृदय महिला थीं और सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी अभिरूचि थी। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति एवं परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।




