ऑटो पर पलटी बालू लदी ट्रक,5 की मौत, कई की हालत नाजुक!

SHARE:

रिपोर्ट धर्मेंद्र कुमार मोतिहारी :-

मोतिहारी में घटित हुई बड़ी ब हृदयबिदारक वारदात

बैरिया देवी स्थान के पास हुई एक दर्दनाक घटना

बालू लदे ट्रक एक टेम्पू के ऊपर गिरी

चार महिला और एक बच्चा की हुई दर्दनाक मौत

अभी अन्य लोगो का दबे होने की आशंका

मुफ्फसिल थाना क्षेत्र एनएच 28 बैरिया देवी के पास की घटना

सैकड़ों लोग और जेसीबी ट्रक के अंदर दबे लोगो को निकलने में जुटे

घटनास्थल पर मची अफरातफरी

सदर अस्पताल में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

घटना में घायल दो महिलाओं और एक लड़की का चल रहा है इलाज
मोतिहारी के बैरिया माई स्थान के पास एक हृदय बिदारक घटना घटित हुई है जहां एक साथ चार महिलाओं और एक बच्चा कुल पांच लोगो की मौत हो गई है ।घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक आज लगभग बारह बजे के करीब मुजफ्फरपुर के तरफ से आ रही एक टेंपू पर उसके विपरीत दिशा से आ रही बालू लदी ट्रक टेंपू पर ही पलट गई जिससे टेंपू में सवार एक बच्चा और चार महिलाओं की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई है , जिनका इलाज मोतिहारी सदर अस्पताल में चल रहा है ।घटना के बाद वहां अफरातफरी का माहौल कायम हो गया है जबकि स्थानीय लोगो ने काफी प्रयास के बाद घायलों को बाहर निकाला है ।घटना की सूचना मिलते ही मुफ्फसिल थाने की पुलिस मौका ए वारदात पर पहुंच गई और तुरंत एंबुलेंस और जे सी वी को बुलाया । बालू लदा ट्रक टेंपू पर गिरने के कारण पूरा का पूरा बालू टेंपू और उसपर सवार महिलाओं पर आ गिरा जिसके कारण पांच लोगो की मौत घटना स्थल पर ही हो गई है जबकि तीन गंभीर रूप से घायल है ।अन्य की तलाश जारी है ।घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बैरिया माई स्थान की है जहां लापरवाह ट्रक चालक जिसपर बालू ओवरलोड था ,की लापरवाही से आज इतनी बड़ी घटना घटित हुई है ।सभी महिलाएं मधुबन थाना क्षेत्र के राजेपुर की बताई जा रही है और सभी के सभी एक ही खानदान के लोग बताए जा रहे है । और ये सभी महिलाएं मोतिहारी में आयोजित एक शिव चर्चा में भाग लेने के लिए आ रही थी ।

वही इस घटना के बाद सदर अस्पताल व घटना स्थल में चीख पुकार और अफरातफरी का माहौल कायम हो गया है ।मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है और घटनास्थल पर सैकड़ों लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई है ।घटना के बाद करीब दो घंटे से अधिक समय तक एन एच 28 जाम रहा जिसके कारण सैकड़ों गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई है । स्थानीय पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है ।

मोतिहारी से धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें