गायत्री परिवार के द्वारा चलाया जा रहा साप्ताहिक वृक्षारोपण!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

शान्तिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ जहानाबाद के द्वारा लगातार 67वें रविवासरीय साप्ताहिक वृक्षारोपण का कार्यक्रम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जहानाबाद एवं जिलाधिकारी आवासीय परिसर में वृहद पैमाने पर पौधरोपण किया गया।शहर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 250 तथा जिलाधिकारी आवासीय परिसर में 150 फूल के पौधे का रोपण किया गया। जिसमें रातरानी, मोगरा, जिनी, गेंदा, एवं मखमली पुष्प के पौधे लगाए गए। मौके पर उपस्थित वृक्षारोपण कार्यक्रम के जिला प्रभारी रंगेश कुमार ने कहा कि दुनिया को जितना सजाया जाये उतना ही सज सकती है इसमें हम सबों का समुचित सहयोग होना चाहिए। इसके लिए हम सबों को प्रकृति के बेहद करीब जाना होगा। जिला मीडिया प्रभारी बचन देव कुमार ने कहा कि जलवायु को संतुलित रखने का एक मात्र उपाय अधिक-से-अधिक संख्या में वृक्षारोपण करना है।वृक्षारोपण करके ही पर्यावरण को संतुलित बनाया जा सकता है। गायत्री परिवार के द्वारा किया जा रहा वृक्षारोपण अभियान जिले को हरा भरा बनाने में प्रकाश स्तंभ का कार्य कर रहा है।समाज के प्रत्येक व्यक्ति का यह संकल्प होना चाहिए कि प्रत्येक वर्ष कम से कम एक वृक्ष लगाकर उसकी देखभाल कर सके।
इस अवसर पर गायत्री परिवार के जिला समन्वयक कुमार श्रीकांत,ट्रस्टी अखिलेश कुमार, हरीजी, अजीत कुमार,कौशल कुमार,रंगनाथ शर्मा, सुबोध कुमार, मुकेश कुमार, मनोज मिश्रा, सुनील पाण्डेय,भारती जी,मंटू कुमार जी,शुभम राज उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें