निकाय चुनाव – बूथों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी के साथ सुरक्षा बलों की होगी तैनाती.

SHARE:

जमुई से पुरुषोत्तम कुमार की रिपोर्ट :-

संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी के साथ सुरक्षा बल की होगी तैनाती.
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका चुनाव की तिथि की घोषणा करने के साथ ही पूरे जिले में आचार संहिता लागू हो गया है। इसको लेकर शनिवार को समाहरणालय स्थित डीएम कार्यालय में डीएम अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि निर्वाचन आयोग के द्वारा घोषणा के बाद से ही जिले में आचार संहिता लागू हो गया है। जिसको लेकर पदाधिकारियों द्वारा शहर में लगे बैनर पोस्टर को हटाया जा रहा है। डीएम ने बताया कि नगर पालिका चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने को लेकर जिला प्रशासन ने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों की पहचान कर ली है। उक्त बूथ पर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बलों को तैनात किया जाएगा। साथ ही दंडाधिकारी को नियुक्त किए जाएंगे। ताकि शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराया जा सके।

डीएम ने बताया कि शनिवार से ही नामांकन की प्रक्रिया की शुरुआत कर दी गई है। जो 19 सितंबर तक किया जाएगा। इस बार निर्वाचन आयोग के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश में बताया गया है कि नगर परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए खर्च की सीमा 6 लाख रखी गई है। जबकि नगर परिषद में वार्ड आयुक्त को 40 हजार, नगर पंचायत वार्ड आयुक्त उम्मीदवार को 20 हजार रूपय खर्च की सीमा रेखा निर्धारित की गई है।

एसडीओ बने निर्वाची पदाधिकारी
नगर परिषद जमुई के लिए अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है। जबकि सिकंदरा पंचायत में वरीय उप समाहर्ता भारतीय राज को निर्वाची पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। झाझा नगर पंचायत में भूमि सुधार उप समाहर्ता को नियुक्त किया गया है। उम्मीदवार नगर परिषद के लिए एसडीओ कार्यालय में नामांकन करेंगे,जबकि सिकंदरा नगर पंचायत में ही नामांकन कराने की व्यवस्था कराई गई है। ————
10 से 19 सितंबर तक कराया जाएगा नामांकन

राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी की गई सूची के अनुसार 10 सितंबर से 19 सितंबर तक नामांकन की प्रक्रिया की जाएगी। जबकि 20 से 21 सितंबर तक समीक्षा की जाएगी। जबकि अभ्यर्थियों की वापसी की अंतिम तिथि 22 सितंबर से 24 सितंबर निर्घारित किया गया है। अभ्यर्थियों की वापसी के बाद 25 सितंबर को अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटन किया जाएगा। जबकि 10 अक्टूबर को सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान किया जाएगा। इसी प्रकार 12 अक्टूबर को शहर के केकेएम कॉलेज में मतगणना की प्रक्रिया की जाएगी।

बाइट- डीएम अवनीश कुमार

Join us on:

Leave a Comment