ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
वहशी भीड़ की शर्मनाक करतूत
प्रेमी जोड़े के साथ हैवानियत की हद पार करने वाली वारदात
वैशाली में एक प्रेमी जोड़े को अकेले देख मनचलो ने पहले तो बंधक बना छेड़खानी किया – रेप की वारदात को अंजाम दे वीडियो किया वायरल
नाबालिग लड़की से छेड़खानी और रेप की वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप
पुलिस ने पीड़ित लड़की का ब्यान दर्ज – शुरू की ताबतोड़ छापेमारी
पुलिस ने बताया की 15 साल की नाबालिग लड़की अपने गांव के एक लड़के साथ थी …. कुछ लड़को ने उन्हें बंधक बना रेप की वारदात को अंजाम दिया …. लड़की के ब्यान पर रेप और छेड़खानी की FIR दर्ज कर ली गई है … वीडियो में दिख रहे आरोपियों की पहचान की जा रही है ….
पूरी वारदात वैशाली जिले के जंदाहा की है …. 10 सितम्बर शनिवार को जंदाहा थाने के धंधुआ गांव की एक 15 साल की नाबालिग लड़की पास के … बहशी गांव के एक लड़के के साथ सुनसान इलाके में थी … तभी गांव के 4 – 5 लड़को ने उन्हें बंधक बना लिया और लड़की के साथ छेड़खानी करने लगे ….बंधक बना लड़का मनचलो के सामने लगातार हाथ जोड़ता कभी पाँव पकड़ता दिख रहा था …. अर्धनग्न हालत में लड़को की छेड़खानी से बचने की कोशिश में लड़की जमीन पर बैठी सुबकती नजर आ रही थी। . लेकिन लफंगे कभी पुलिस बुलाने तो कभी गांव वालो के सामने उन्हें बदनाम करने की धमकी देते नजर आ रहे थे …. थोड़ी देर बाद लफंगो ने बंधक बनी लड़की के साथ रेप किया और उसका वीडियो भी बनाया …. लफंगो का दुस्साहस ये की इन लफंगो ने छेड़खानी और रेप का वीडियो वायरल भी कर दिया ….
देर शाम लड़की ने जंदाहा थाने में खुद के साथ हुई छेकहानी और रेप की FIR दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस हरकत में आई …. लड़की ने 4 – 5 लड़को द्धारा छेड़खानी और रेप की FIR दर्ज कराई है , जिसके बाद पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है ….




