महिला से झपटा मार कर बाली छीना लोगों ने बदमाशों की पीटाई कर पुलिस को सौंपा!

SHARE:

बेगुसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने बाजार से घर जा रही महिला से झपटा मारकर बाली छीना जिसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों बदमाशों को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। हालांकि घटना की सूचना पर पहुंची लाखों थाना पुलिस ने दोनों बदमाशों को घायलावस्था में गिरफ्तार कर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया है। घटना लाखो थाना क्षेत्र के पंसाला चौक के निकट एनएच 31 की है। बताया जाता है कि एक महिला अपने भाई के साथ जा रही थी तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने पनसल्ला चौक पर झपट्टा मारकर के कान से बाली छीन लिया। महिला के द्वारा शोर करने पर आसपास के लोग जमा हो गए और दोनों बदमाशों को पकड़ कर जमकर पिटाई कर दी। मारपीट और छिनतई की घटना की सूचना पर लाखों थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में दोनों बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार दोनों बदमाश की पहचान धर्मवीर महतो और राममूर्ति कुमार के रूप में की गई है दोनों भगवानपुर थाना क्षेत्र के मेहदोली गांव का रहने वाला है। फिलहाल दोनों घायलों का इलाज पुलिस निगरानी में किया जा रहा है हालांकि गिरफ्तार आरोपी ने कहा कि बाईक से जाने के दौरान हाथ महिला में सट गया था जिसके बाद विवाद हुआ और स्थानीय लोगों के द्वारा उसके साथ मारपीट की गई है मौके पर मौजूद जांच अधिकारी ने कहा कि महिला से छिनतई के बाद भागने के दौरान बाइक सवार गिर गया जिससे घायल हुआ है उसका इलाज कराया जा रहा है। फ़िलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है जॉच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बाईट- घायल आरोपी
बाईट- जांच अधिकारी, लाखों थाना

Join us on:

Leave a Comment