बेगुसराय बिहार
प्रशान्त कुमार रिपोर्ट :-
बेगूसराय में बगीचा में एक युवक का शव पेड़ से लटके अवस्था में मिलने से सनसनी फैली गई है। मृतक के परिजनों ने चोरी में साथ नहीं देने की वजह से मोहल्ले के ही एक युवक पर पीट- पीटकर हत्या कर शव को पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान बाघा वार्ड 24 निवासी लालबाबू पोद्दार के 18 वर्षीय पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि लोहियानगर ओपी क्षेत्र के बाघा वार्ड 24 निवासी लालबाबू पोद्दार ने अपने पड़ोसी युवक पप्पू महतो पर पिटाई करने और गले में फंदा लगाकर हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर शाम बगीचा गए लोगों ने युवक का शव पेड़ से लटका देख कर परिजनों को सूचना दी। शव होने की सूचना मिलते ही बगीचे में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक के परिजनों ने शव को पेड़ से उतारा और शव लेकर लोहियानगर ओपी पंहुच गए। मृतक के पिता लाल बाबू पोद्दार का आरोप है कि पड़ोस का ही एक युवक राजा कुमार को बहका कर छोटी छोटी चोरी कराता था। इधर कुछ दिनों से राजा चोरी करने से मना कर दिया था।
चोरी से मना करने पर ही उसकी पीट-पीट कर हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया है।फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि राजा कुमार ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या कर शव को लटकाया गया है घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो रो कर बुरा हाल हैं। घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है स्थानीय लोगों का आरोप है कि आरोपी को स्थानीय लोगों ने पकड़ा था लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे भगा दिया।
बाईट- मृतक के पिता
बाईट- स्थानीय निवासी




