ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
बैंक से ढाई लाख रुपया निकाल कर ला रहा था युवक
यह पूरा मामला हाजीपुर गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र का है सुल्तानपुर गांव निवासी संजीव राय पड़ोस के गजेंद्र कुमार के साथ कुंवारी चौक स्थित एक्सिस बैंक से पैसा निकालने गया । गजेंद्र कुमार ने बताया कि बैंक से पैसा थैले में लेकर लगभग 500 मीटर की दूरी तय किया था कि पीछे से एक बाइक पर दो अपराधी सवार दोनों अपना चेहरा गमछे से ढक रखा था । अचानक अपराधी आगे से आकर गाड़ी रोक दिया पैसे का थैला छीनने का प्रयास किया असफल होने पर कट्टा से हम दोनों को मारने लगा जिससे गजेंद्र के पेट में हल्की चोट आई है तथा संजीव के सर में चोट लगी है जिससे वह घायल हो गया । शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचते उतने में ही अपराधी नौ दो ग्यारह हो गया। स्थानीय लोगों के मदद से निजी क्लीनिक में इलाज कराया गया। घटना की सूचना गंगा ब्रिज थाने को दी गई एसएचओ सुनील कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी लिया। पुलिस जांच में जुट गई है कई जगहों का सीसीटीवी दिखी जा रही है।




