बाढ़ न्यायलय से ट्रिपल मर्डर, बैंक लूट के 3 आरोपी भाई पेशी के दौरान फरार!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा की रिपोर्ट :-

( बाढ़ कोर्ट हाजत से तीन अपराधी फरार)

बाढ़ व्यवहार न्यायालय परिसर के हाजत से 3 अपराधी रहस्यमय ढंग से फरार हो गए, पुलिस ने बताया कि 6 मार्च 2017 को बेलछी थाना क्षेत्र के बाघा टिलहा गांव के पास पीएनबी बैंक की शाखा में दिनदहाड़े लूट और हत्या की वारदात कों अंजाम दिया गया था, इस दौरान बैंक के कैश बॉक्स से ₹65 लाख की लूट हुई थी, इस कांड में अपराधियों ने 3 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी, मामले को लेकर तीनों अपराधी फरार चल रहा था लेकिन तत्कालीन एसएसपी मनु महाराज के द्वारा बाढ़ इलाके से ही तीनों अपराधी रजनीश कुमार ललन कुमार और मनीष कुमार जो कि आपस में भाई हैं को गिरफ्तार कर लिया था जिसका सेशन ट्रायल बाढ़ न्यायालय में-713/2017 एडीजे-05 रवि रंजन मिश्रा के न्यायालय में डे बाई डे चल रहा था इसी दौरान गुरुवार के दिन बाढ़ उपकारा से तीनों भाई को न्यायालय में पेश करने के लिए लाया गया था और कोर्ट हाजत में रखा गया था, तभी अटैच बाथरूम के रोशनदान को तोड़कर तीनो भाई फरार हो गये,घटना की जानकारी मिलने के बाद बाढ़ पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और घटना की सूचना पाकर बाढ़ के ए एसपी अरविंद प्रताप सिंह और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया इस दौरान कोर्ट हाजत प्रभारी अनिल कुमार सिंह और उसके पुलिस टीम से पूछताछ की जा रही है घटना 3:15 की है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पुलिस ने बताया कि हाजत में कुल 39 कैदी बंद थे जिसमें एक महिला भी थी लेकिन तीनों भाई को एक अलग रूम में रखा गया था जिसमें 10 लोग थे जिसके बाद शौचालय जाने का बहाना बनाते हुए तीनो भाई एक के बाद एक शौचालय और दीवाल से निकलकर तीनों भागने में सफल रहे तीनों अपराधी समस्तीपुर नंदगोला इलाके का रहने वाला है पुलिस कई ठिकानों पर छापेमारी करने में जुटी हुई है!

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें