ईडी ने जेल में बंद भ्रष्ट रेल अधिकारी की जमींने की जब्त!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

हाजीपुर—ED की टीम ने हाजीपुर के गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के हिलालपुर मदारपुर में ओर महनार थाना के गोरगामा गाँव मे सम्बंधित अधिकारी की पत्नी उर्मिला देवी के नाम से खरीदी गई जमीन को जप्त किया। इस जमीन पर ED की जप्ती का बोर्ड लगाया गया है। कारवाही के लिए पहुंचे ED की टीम ने बताया कि रेलवे अधिकारी चंदेश्वर यादव को गिरफ्तार किया जा चुका है। फिलहाल वे पटना के जेल में बंद हैं। उन्होंने बताया कि साल 2013 से 17 के बीच में जमालपुर मुंगेर में सीनियर सेक्शन इंजीनियर के पद पर कार्यरत रहते हुए अकूत संपत्ति अर्जित किया था। चंदेश्वर यादव ने स्क्रैप और अन्य रेलवे के सामान बेचकर अकूत संपत्ति बनाया था। ईडी के द्वारा चंदेश्वर यादव के एवं उनके परिवार के नाम करीब साढ़े 3 करोड़ की सम्प्पति जप्त किया गया है। चंदेश्वर यादव ने नौकरी में रहते। अकूत संपत्ति अपने पत्नी उर्मिला देवी ओर अन्य सदस्यों के नाम किया था। अबतक समस्तीपुर के पटोरी, वैशाली के गोरगामा ,मदारपुर हिलालपुर,ओर पटना में दो आवासीय जगहों पर ईडी कारबाई कर चुकी है।
वाइट–प्रवीण झा,सहायक निदेशक प्रवर्तन निदेशालय पटना।

Join us on:

Leave a Comment