बेगूसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में एक 8 वर्षीय बच्चे की मौत सड़क हादसे में होने से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजा की मांग कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दरअसल बेगूसराय में 3 सितंबर को बाइक की ठोकर से घायल एक 8 साल के बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत से नाराज लोगों ने बाइक सवार पर कार्रवाई व मुआवजे की मांग को लेकर समसा -भगवानपुर पथ को मधेपुरा गांव के निकट सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया । घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के चंदौर गांव के पास की है घटना 3 सितंबर को घटी थी। बताया जाता है कि दीलीप पंडित का 8 वर्षीय पुत्र युवराज कुमार स्कूल से लौट रहा था तभी तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने उसे ठोकर मार दी थी जिसमें युवराज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया था इलाज के दौरान युवराज कुमार की मौत हो गई मौत से नाराज लोगों ने शव के साथ सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया । जाम की सूचना पर भगवानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बच्चे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और सभी का रो रो कर बुरा हाल है।




