उत्पाद विभाग की कारवाई में भारी मात्रा में शराब बरामद!

SHARE:

बेगूसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में उत्पाद विभाग की पुलिस और बिहार पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है शराबबंदी अधिनियम 2016 के पूर्ण सफल बनाने के लिए बेगूसराय में लगातार शराबबंदी अभियान को सफल बनाने के लिए लगातार पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम कार्रवाई कर रही है । इसी कड़ी में मंझौल थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बसवारी में छुपा कर रखी गई करीब 35 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है वहीं दूसरी ओर उत्पाद विभाग की टीम ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर लगभग 20 लोगों से अधिक शराब पीने और बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। दरअसल मंझौल थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मंझौल पंचायत दो के बांसवारी में जंगल से ढककर शराब की एक बड़ी खेप रखी हुई है इस सूचना पर पुलिस बांसवारी पहुंची जहां आप देख सकते हैं कि पुलिस जंगल झाड़ को हटाकर शराब की कार्टून बरामद कर रही है जब जंगल को हटाया गया तो उसके अंदर से पुलिस ने लगभग 35 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया है जिसे जप्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई में पुलिस लुट गई है ।वहीं दूसरी और उत्पाद विभाग की टीम ने रातभर अलग-अलग इलाकों में अभियान चलाया इस दौरान करीब 20 लोगों से अधिक को शराब पीने और बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है फिलहाल पुलिस सभी की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment