युवक को साँप ने काटा, ईलाज के दौरान मौत!

SHARE:

बेगूसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गई है दरअसल मधुमक्खी पालन कर रहें एक युवक की मौत सांप काटने से हो गई है। घटना रिफाइनरी ओपी के हरपुर ढाला के समीप की है। मृतक युवक की पहचान मुजफ्फरपुर के बोचाहा थाना क्षेत्र के अहियापुर गांव निवासी नागा कुमार के रूप में हुई है। मृतक बेगूसराय में अपने चचेरे भाइयों के संग रहकर हरपुर ढाला के समीप गाछी में मधुमक्खी पालन का काम करता था। मंगलवार की रात करीब 3 बजे नागा कुमार शौच के लिए गाछी तरफ गया था। तभी लौटने पर उसे चक्कर आने लगा उसने अपने भाई को सांप काटने की बात बताई । जिसके बाद उसका भाई आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां इलाज के लिए क्रम में उसकी मौत हो गई है। फिलहाल लोगों ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी है उसके बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं रिफाइनरी ओपी की पुलिस पूरी घटना की जानकारी पाकर मामले की जांच में जुटी हुई है।
बाईट- परिजन

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें