धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-
मोतिहारी के मधुबन में घटित हुई हत्या की सनसनीखेज वारदात
घर में सोए थे डॉक्टर जयलाल सहनी
सब्जी काटने वाली चाकू से डॉक्टर की हुई निर्मम हत्या
घर में डॉक्टर के साथ उसकी नौकरानी थी मौजूद
मेन गेट का दरवाजा था बंद ,फिर कैसे हुई हत्या ,,पुलिस तपतीस में जुटी
संदेह के घेरे में है झारखंड की रहनेवाली नौकरानी हेलेन जोजो
मधुबन पुलिस घर को सील कर डॉग स्क्वायड का कर रही है इंतजार
मृत डॉक्टर की पत्नी अपना इलाज करवाने गई हुई है रांची जबकि इसके दोनो पुत्र में से एक है डॉक्टर तो दूसरा है ब्यवसाय
हत्या से गांव में फैल गई है सनसनी और गांव में चर्चाओं का है बाजार है गर्म
मृत डॉक्टर का पहले से चला आ रहा है जमीनी विवाद
पुलिस सभी एंगल से कर रही है जांच
मधुबन के कंश पकड़ी का है मामला
मोतिहारी के मधुबन में एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है जहां एक अस्सी वर्षीय रिटायर्ड डॉक्टर जयलाल सहनी की निर्मम हत्या उनका गला रेत व हाथो की नस काट कर कर दिया गया है ।मृत जयलाल सहनी पूर्व में एक सरकारी डॉक्टर थे और रिटायर करने के बाद अपने गांव मधुबन थाना क्षेत्र के कंश पकड़ी गांव में ही रहते थे ।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक कल रात डॉक्टर साहब जो अपनी नौकरानी के साथ अपने घर में रहते थे उनकी निर्मम हत्या कर दी गई ।घटना उनके बेडरूम में ही घटित हुई है । हत्या के बाद जहां गांव में कई तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है वही हत्या का संदेह नौकरानी सहित अन्य पर लग रहा है । घटना की सूचना मिलते ही मधुबन थाना की पुलिस ने गांव पहुंच कर मामले की सघन जांच की ओर रूम को सील कर दिया है और डॉग स्क्वायड और एस एफ एल की टीम से इसकी वैज्ञानिक तरीके से जांच करवा रही है ताकि असली हत्यारे की पहचान हो सके ।चुकी घर पर नौकरानी के अलावा कोई और नहीं था इसलिए पुलिस नौकरानी से सघन पूछताछ कर रही है ।मृतक के दो पुत्र है जिसमे से एक बेटा रांची में डॉक्टर है तो दूसरा बेटा दार्जिलिंग में ही रहकर व्यवसाय करता है और कुछ दिन पहले मृतक की पत्नी अपने बड़े बेटे के पास अपना इलाज करवाने रांची गई हुई है । मां बाप की सेवा के लिए उसके दोनो बेटों ने झारखंड के सिमडेगा की रहने वाली हेलेना जोजो को रखे हुए थे ताकि वो उसके मां बाप की सेवा कर सके ।
घटना के संबंध में घर की नौकरानी ने बताया की kl नौ बजे के आसपास उसने डॉक्टर साहब को खाना व दवा खिलाकर अपने कमरे में सोने चली गई और लगभग साढ़े दस बजे के करीब डॉक्टर साहब ने बचाओ बचाओ की आवाज लगाई जिसके बाद उसने अपना दरवाजा खोलने की कोशिश की तो उसका दरवाजा बाहर से बंद था और डॉक्टर साहब चिल्ला रहे थे ।उसने भी आस पड़ोस के लोगो को आवाज लगाई लेकिन उसकी आवाज को किसी ने नहीं सुना और बाद में कुछ ग्रामीणों ने उसका दरवाजा खोला तो देखा गया की डॉक्टर साहब को मौत गला काटने और हाथो का नस काटने के कारण हो गया है ।
वही इस संबंध में मृत डॉक्टर के नाती वरुण कुमार ने बताया की उसके नानाजी का गांव के ही कुछ लोगो से जमीनी विवाद चल रहा था जिसके कारण उनकी हत्या हुई है ।पुलिस अगर सक्रिय रहती तो ऐसी घटना घटित नही होती । कल घटना की सूचना देने के लिए जब उसने मधुबन थाना को फोन लगाया तो फोन नही उठा उसके बाद उसने मोतिहारी एसपी को जब पूरी कहानी बताई तब जाकर थाना सक्रिय हुई है और मामले की जांच में जुटी है ।
वही इस संबंध में जब हमने मोतिहारी एसपी से बात की तो उन्होंने साफ शब्दों में बताया की चुकी घर में डॉक्टर साहब के साथ सिर्फ नौकरानी थी और अंदर से सभी दरवाजा बंद था तो ऐसी स्थिति में बाहरी लोगो के द्वारा ऐसी वारदात को अंजाम देना मुश्किल है ।फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही त्वरित कारवाही करते हुए रूम को सील कर दिया गया है और डॉग स्क्वायड सहित एस एफ एल की टीम को बुलाया गया है और सभी आवश्यक बिंदुओं पर वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है । जांच पूरी होने पर ही हत्याकांड से परदा उठ पाएगा ।
बाइट :—- डॉ कुमार आशीष एसपी मोतिहारी।




